Advertisement
खाला निर्माण को लेकर दो पक्षों में लड़ाई, महिला सहित 3 घायल, एक व्यक्ति की कटी अंगुली

वहीं घायल बलकार सिंह (56) पुत्र प्यारा सिंह के बेटे गुरुध्यान सिंह (32) ने बताया कि आज दोपहर वह अपने पिता और माता बलविंदर कौर के साथ घर पर ही था। गुरपाल सिंह करीब 25-30 लोगों के साथ उसके घर आया और उन्हें घर से बाहर निकाल कर लाठी, डंडों और कस्सी से हमला कर दिया। इस हमले में बलकार सिंह और बलविंदर कौर घायल हो गए। घायलों सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष में खाला निर्माण को लेकर विवाद है। गुरपाल सिंह बलकार सिंह के घर के सामने से खाला निर्माण करना चाहता है और वही बलकार सिंह सड़क के दूसरी और खाला निर्माण करवाना चाहता है। दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है और कई बार गांव के ही गणमान्य लोगों के द्वारा पंचायतें भी करवाई गई मगर दोनों पक्षों का विवाद खत्म नहीं हुआ।
डॉ राहुल जैन ने बताया कि गुरपाल सिंह के दाहिने हाथ की अंगुली का ऊपर का हिस्सा 90% तक कट चुका है और बलकार सिंह के दाहिने हाथ में फ्रेक्चर हुआ है। दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें श्रीगंगानगर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल बलविंदर कौर का इलाज अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में जारी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अनूपगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


