Father-daughter was brutally murdered in Allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इलाहाबाद में पिता-पुत्री की बेरहमी से हत्या क्यों हुई

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 1:11 PM (IST)
इलाहाबाद में पिता-पुत्री की बेरहमी से हत्या क्यों हुई
इलाहाबाद।गंगापार के गोहरी गांव में पिता-पुत्री की नृशंस हत्या कर दी । हत्यारों ने दोनों का सिर ईट पत्थरों से कूच डाला । सुबह खून से सनी लाश मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया । आनन-फानन में पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे । यह दिल दहला देने वाली घटना सोरांव थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में हुई । यहां बृजलाल पटेल (90) और उनकी बेटी फूला देवी (60) की सोमवार रात हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह खून से सनी लाश मिलने पर एसएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। बताया जाता है कि स्कूल मैनेजमेंट के झगड़े में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के गोहरी खुशहाल का पूरा गांव निवासी बृजलाल सरदार पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक थे। उनके साथ उनकी बेटी फूला और उनका परिवार भी साथ रहता था। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement