लालडू। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेशव्यापी कर्जा-कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम अभियान का आगाज किया गया है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस सचिव मनप्रीत सिंह संधू ने शनिवार को लालडू के तसींबली, जड़ौत और लालडू मंडी में किसानों के साथ बैठक की और इस अभियान के बारे में जानकारी दी। साथ ही कर्ज तले दबे किसानों को फाॅर्म भी बांटे। इस दौरान संधू ने कहा कि अकाली भाजपा सरकार के दौरान किसान पूरी तरह कर्ज के बोझ तले दब चुकी है और आत्महत्या करने को मजबूर है। जबकि राज्य सरकार किसान हितैषी होने का दावा कर रही है। उन्होंने पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता कृष्ण गुप्ता, राज पोपली, गुरमीत सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे.......