Facebook page was launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीसीआरयूएसटी मुरथल का फेसबुक पेज हुआ लाॅन्च

khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 5:26 PM (IST)
डीसीआरयूएसटी मुरथल का फेसबुक पेज हुआ लाॅन्च
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल का फेसबुक पेज लाॅन्च कर दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार ने अपने कार्यालय में इस पेज को लाॅन्च किया। जिसके बाद अब इस पेज पर यूनिवर्सिटी की सारी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। कुलपति प्रो. कुमार ने कहा कि ये पेज फेसबुक पर डीसीआरयूएसटीएम के नाम से उपलब्ध रहेगा। साथ ही डिजीटल इंडिया की ओर से बढ़ने की तरफ यूनिवर्सिटी का ये एक छोटा सा कदम है। उन्होंने आशा जताई कि ये पेज छात्र छात्राओं के लिए विशेष लाभकारी रहेगा और परीक्षा संबंधी सभी जानकारी छात्र छात्राओं को एक क्लिक पर मिल सकेगी। इस मौके पर प्रो. बी.पी. मलिक, डाॅ एम एस धनखड़, डाॅ पवन सिंह राणा, डाॅ वी एस अहलावत, डाॅ नरेंद्र हुड्डा, डाॅ दर्शना हुड्डा, डाॅ योगेंद्र शर्मा और ओ के दहिया भी मौजूद थे। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :हास्य रस ने गुदगुदाया तो, वीर रस ने घोला देशभक्ति का जज्बा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement