बागलकोट। उत्तर कर्नाटक के बागलकोट में एक पूर्व बुज़ुर्ग सैनिक को एटीएम
के बाहर थप्पड मारने वाले पुलिस कॉन्स्टेबल देवराज को ससपेंड कर दिया गया
है।
घटना बुधवार दोपहर की है जो की गुरूवार को सामने आई है जब मोबाइल फोन से
लिया गया एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें एक बुजुर्ग को घूंसा मारता एक
पुलिस कॉन्स्टेबल दिखाई दे रहा है।
उस बुजुर्ग की पहचान 55 साल के नंदप्पा के तौर पर हुई है जो कि एक पूर्व
सैनिक हैं और अपनी गाढ़ी कमाई का एक हिस्सा लेने एटीएम गए थे। लाइन काफी
लंबी थी ऎसे में जब लोगों ने अपना धैर्य खोया तो ऎसा कहा जा रहा है कि
नंदप्पा लाइन से बाहर हो गए। नंदप्पा ने दोबारा जब लाइन में अपनी जगह लेने
की कोशिश की तो कॉन्स्टेबल देवराज को गुस्सा आ गया। वह नंदप्पा को थप्पड
मारता हुआ लाइन में आखिर तक ले गया फिर पलट कर दोबारा हमला करने की कोशिश
की लेकिन लोगों ने बीच बचाव करके उसको दूर ले गए।
-> खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे