engineers will now teach mathematics and science in prayagraj government school of uttar pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब इंजीनियर भी पढ़ाएंगे

khaskhabar.com: सोमवार, 02 मार्च 2020 4:03 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब इंजीनियर भी पढ़ाएंगे
प्रयागराज। इंजीनियरों की शिक्षा अब केवल सड़क और इमारत के निर्माण में ही काम नहीं आएंगी, बल्कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों के भविष्य के निर्माण में भी प्रयुक्त होगी। इंजीनियर जल्द ही प्रयागराज के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने का काम शुरू करेंगे। प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आशीष कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, " सरकारी इंजीनियर सप्ताह में एक दिन प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को गणित व विज्ञान की शिक्षा देंगे। इसके लिए इंजीनियरों को निर्देश दिया गया है।" उन्होंने कहा, "सरकारी इंजीनियरों को जब मन हो या जब भी समय मिले वह बच्चों को पढ़ा सकते हैं। वहीं विज्ञान और गणित जैसे विषयों में बच्चों के कमजोर होने जैसी कोई बात नहीं है। चूंकि इंजीनियरों को गणित और विज्ञान का बहुत अच्छा ज्ञान होता है, इसीलिए उन्हें इन विषयों को पढ़ाने के लिए कहा गया है। इसके लिए उन्हें किसी तरह के कोई प्रशिक्षण देने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। यहां के सरकारी स्कूलों में सभी के सहयोग से पढ़ाई को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement