Advertisement
सोनभद्र में हाथी ने ली किशोरी की जान

वन अधिकारियों ने सोमवार को झुंड को छत्तीसगढ़ के अभयारण्य क्षेत्र में वापस भेजने की कोशिश की। एक पखवाड़े में पड़ोसी राज्य से हाथी के झुंडों के धावा बोलने की यह दूसरी घटना है।
रेणुकूट के प्रभागीय वनाधिकारी एम.पी. सिंह ने कहा, "यह लगभग 15 हाथियों का एक झुंड था, जिसने आधी रात के बाद बीजापुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले जारहा वन क्षेत्र में गांव पर हमला किया था। इस हमले का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू एक नाबालिग लड़की की मौत रही।"
पोस्टमार्टम के बाद लड़की के शव को उसके परिवार को सौंप दिया गया और प्राकृतिक आपदा योजना के तहत उसके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
पुलिस के अलावा रेंजर मोहम्मद जहीर मिर्जा की अगुवाई में वन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम इलाके में डेरा डाले हुए है। मिर्जा ने कहा कि उनकी टीम हाथियों द्वारा एक और हमले की संभावना को देखते हुए क्षेत्र की निगरानी कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सोनभद्र
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


