Eid ul Fitr festival was celebrated with great joy in Gangapur City-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 5:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गंगापुर सिटी में ईद उल फितर का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 12:52 PM (IST)
गंगापुर सिटी में ईद उल फितर का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया
गंगापुर सिटी। ईदगाह में ईद की मुख्य नमाज शहर काजी शाहिद अली के द्वारा अदा कराई गई। लोगों ने ईद की नमाज ईदगाह में अदाकर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। खुदा की बारगाह में एक साथ हजारों सिर झुके और दुआ के लिए हाथ उठा कर खुशहाली की कामना की। इसके बाद शहर काजी शाहिद अली ने ईदगाह में सभी नवाजियों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज के लिए सुबह साढ़े सात बजे से ही ईदगाह में लोगों के पहुंचे का सिलसिला शुरु हो गया। नमाज से पहले मुफ्ती शहाबुद्दीन साहब ने ईद क्यों मनाई जाती है उसको लेकर बयान किया, ईदगाह कमेटी के सदर अनवार अली काजी, ने समाज में शादी को आसान करने के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने नेक राह पर चलने की सीख दी। ईदगाह में शहर काजी शाहिद अली, गफ्फार जेदी, अब्दुल जलील एवं तमाम नमाजी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement