कोटा। जिले भर में मंगलवार को ईद-उल-जुहा का त्योहार हर्ष से मनाया गया। इस दौरान समाज के हजारों लोगों ने किशोरपुरा ईदगाह में नमाज अदा की। जिसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबाकरबाद दी। किशोरपुरा ईदगाह पर सुबह से ही समाज के लोगों का तांता लगा रहा। 9 बजे ईद की नमाज अदा हुई। ईद की नमाज शहर काजी अनवार अहमद ने अदा करवाई। इस दौरान शहर काजी ने देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद पुलिस अधीक्षक सवाई सिंह गोदारा, जिला कलक्टर रविप्रकाश सुरपुर ने शहर काजी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।