khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 11:17 AM (IST)
डूंगरपुर। जिलेभर में मुस्लिम समुदाय की ओर से कुर्बानी का पर्व ईद-उल-जुहा मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर स्थित ईदगाह और जामा मस्जिद पर सैकड़ों सिर खुदा की इबादत के लिए झुके। शहर काजी की सदारत में नमाजियों ने ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा करते हुए देश व प्रदेश में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर जिला कलक्टर सुरेन्द्र सोलंकी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भोज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीवन चंदेल, डिप्टी एसपी माधो सिंह भी ईदगाह पहुंचे।