Education Minister Rohit Thakur expressed grief over the death of five people in the tragic road accident in Daroti of Tikkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 16, 2026 10:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया शोक

khaskhabar.com: शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 3:14 PM (IST)
टिक्कर के दरोटी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जताया शोक
खास खबर। शिमला शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला जिले के टिक्कर क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
शिक्षा मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई है।
रोहित ठाकुर ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही, उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement