khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 10:26 AM (IST)
जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने पूजा पण्डाल
आयोजकों को निर्देशित किया कि पण्डालों की स्थापना के साथ ही साथ उसकी सुरक्षा के
दृष्टि से अग्निशमन, बिजली और पीडब्ल्यूडी से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य
प्राप्त करें। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि किसी भी नए परम्परा की
अनुमति कतई नहीं दी जायेगी और डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने
जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब के अनुसार आपसी भाई-चारे के
साथ आगामी पर्वों को सभी मनायें।
उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि माहौल
बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन पूरी पैनी नजर रख रही है, ऐसे
लोगों को नहीं बख्शा जायेगा। उन्होंने मूर्तिकारों को निर्देशित करते हुए कहा कि
मूर्ति निर्माण के दौरान ऐसा कोई भी रासायनिक और हानिकारक रंग प्रयोग न करें जिससे
पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने पण्डाल आयोजकों
से कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा तथा प्रत्येक पूजा पण्डालों
पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराया जायेगा।