Due to upcoming festival security has been tight-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवनगरी में त्यौहारों की तैयारी,सुरक्षा के इंतजाम

khaskhabar.com: बुधवार, 28 सितम्बर 2016 1:02 PM (IST)
शिवनगरी में त्यौहारों की तैयारी,सुरक्षा के इंतजाम
वाराणसी। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल सभागार में आगामी दुर्गापूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन में न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के साथ ही अन्य त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाये रखने के संबन्ध में पण्डाल आयोजकों, मूर्तिकारों सहित मजिस्ट्रेटो और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होने बताया कि मूर्ति विसर्जन निर्धारित तालाबों और कुण्डों में ही कराया जायेगा। उन्होंने मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के मार्गों की जांच कर यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क क्षतिग्रस्त न हो, उन पर गड्ढे भी न हों और सीवर और नाली के पानी का जलजमाव भी ऐसी सड़कों पर न हो। साथ ही इन रास्तों सहित पण्डाल स्थलों पर बिजली के जर्जर तार लटके न हो और जहां-कहीं भी जर्जर तार लटके हों उन्हे तुरन्त दुरूस्त कराएं। साथ ही पूजा पण्डालों के आसपास सफाई की भी मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement