Drug dealer arrest, one and half kg of hashish seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नशे का सौदागर गिरफ्तार, डेढ़ किलो चरस बरामद

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 3:57 PM (IST)
नशे का सौदागर गिरफ्तार, डेढ़ किलो चरस बरामद
गोहाना। एसआईटी पुलिस ने गोहाना खानपुर रोड के गांव गामड़ी के पास से एक व्यक्ति को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश करनाल जिले का रहने वाला है और कई दिनों से हिमाचल से चरस लाकर हरियाणा में बेचने का काम कर रहा था। बरामद चरस की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने सुरेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। गोहाना एसआईटी के एसएचओ योगिंदर ने बताया कि गोहाना खानपुर रोड पर एक व्यक्ति के नशीले पदार्थ लेकर घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने उसे गामड़ी गांव के पास के रोक लिया। तलाशी में उसके पास डेढ़ किलो चरस बरामद हुई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement