Dr Verka election bugle played-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डॉक्टर वेरका ने चुनावी बिगुल बजाया

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 9:48 PM (IST)
डॉक्टर वेरका ने चुनावी बिगुल बजाया

अमृतसर । विधान सभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उप प्रधान एवं अमृतसर वेस्ट से विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने नारायणगढ़ स्तिथ जनसंपर्क रैली में बीआरटीएस प्रोजेक्ट को खदेड़कर सड़क के बीच लगी ग्रिल्स को उखाड़ फैंकने की बात कही। इस मौके पर युवा नेता गुरदेव सिंह जज्जी को कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल अमृतसर का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया।

डॉक्टर राजकुमार वेरका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंजाब की अकाली भाजपा सरकार से लोग बहुत दुखी हैं। लोगों का व्यापार पहले ही कम था और इस सरकार ने सड़कों पर बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत ग्रिल्स लगाकर जो थोड़ा बहुत व्यापार था वो भी ख़तम कर दिया। डॉक्टर वेरका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में अपनी सरकार बनाते ही इस प्रोजेक्ट को खत्म कर ये ग्रिल्स को उखाड़ फैंकेगी, ये उनका वादा है। डॉक्टर वेरका ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सतलुज यमुना लिंक के मामले मीडिया के समक्ष कहा था कि अगर एस वाई एल का फैसला पंजाब के खिलाफ आया तो वो कोई भी कुर्बानी दे देंगे लेकिन कुर्बानी तो दूर उन्होंने अपनी सीट से इस्तीफा तक नहीं दिया। इससे साफ़ होता है कि बादल को सिर्फ अपनी कुर्सी से प्यार है पंजाब के लोगों से नहीं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में ऐसा वक्त आ गया है कि लोग बादल परिवार का हाल सद्दाम हुसैन जैसा करेंगे।

इस मौके पर पूर्व पार्षद रमन बक्शी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के चेयरमैन गुरदेव सिंह ख्याला, पंजाब प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल के वाईस चेयरमैन डिंपल अरोड़ा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कल्चरल सेल के वाईस चेयरमैन विकास दत्त, युथ कांग्रेस अमृतसर के प्रधान दिलराज सरकारिया, रमी, सुभाष पठान, पन्ना लाल, मोंटू प्रधान, सतपाल सहोता, कश्मीर सिंह, खजान सिंह, नेता वडाली, मोती धमाका, कश्मीर सिंह ख्याला, जुनैद खान, अखिल, अक्षय शर्मा आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement