Advertisement
डॉ. उमाकांत गुप्त का बाल कविता संग्रह दोस्त मेरी सोन चिरैया लोकार्पित

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्ण कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉ. उमाकांत गुप्त के इस संग्रह में शामिल कविताओं में बच्चों का बलपन सहज ही दिखाई देता है साथ ही इसमें शिक्षा और संस्कार की बातें प्रभावित करने वाली है।
राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि डॉ. उमाकांत की कविताओं में बच्चों की सहज सरल गतिविधियों को शब्दबद्ध करने का सुंदर कार्य हुआ है। बाल कविताओं में गेयता का गुण होना चाहिए जो कि डॉ. गुप्त की इन कविताओं में है। आलोचक डॉ. नीरज दइया ने कहा कि दोस्त मेरी सोन चिरैया में जिन बच्चों पर कविताएं केंद्रित हैं वे कवि के अपने घर-परिवार के देख परखे यथार्थ पर आधारित है साथ ही कविताओं में बाल मनोविज्ञान का खास ध्यान रखा गया है।
इस अवसर पर ‘दोस्त मेरी सोन चिरैया’ की चयनित बाल कविताओं का प्रभावी वाचन डॉ. उमाकांत गुप्त ने किया तथा पुस्तक की पहली प्रति ईशा को भेंट की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जयकांत ने तथा आभार कनुप्रिया ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कवि कमल रंगा, नवनीत पाण्डे, राजाराम स्वर्णकार तथा ऋर्षि कुमार अग्रवाल आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


