जैसलमेर। नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ फिजिकल थेरेपी से राइजिग फिजियो अवार्ड के लिए के फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक डॉ हितेश चौधरी जवाहर चिकित्सालय का चयन किया गया है। डॉ चौधरी रविवार को फिजियो थेरेपिष्ट की राष्ट्रिय कॉन्फ्रेंस जयपुर में सम्मानित होंगे ,उनकी इतनी कम उम्र में फिजियोथेरेपी चिकित्सा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए अवार्ड प्रदान किया जा रहा है। फिजियोथेरेपी चिकित्सा क्षेत्र अपनी एक अमिट पहचान बनाई है। ज्ञात रहे कि इस तरह का अवार्ड पाने वाले जैसलमेर के पहले फिजियोथेरेपिस्ट चिकित्सक है। डॉ चौधरी जैसलमेर की जनता को अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं। उनकों सम्मान मिलने की सुचना के बाद क्षेत्र में ख़ुशी की लहर हैं।