सिरोही। सिरोही जिले के आबूरोड रेलवे स्टेशन पर आबूरोड से अहमदाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन डीएमयू के इंजन मे आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी व तहसीलदार मनसुख डामोर मौके पर पहुंचे और दो दमकल के वाहनो को बूलाकर कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही है के हादसे के समय ट्रेन खाली थी। जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे आबूरोड से अहमदाबाद जाने वाली डीएमयू मे अलसुबह करीब 3 बजे स्टेशन पर खडी थी तभी अचानक इंजन से धुआं उठने लगा । धुए को उठता देख चालक ट्रेन को स्टेशन दुर ले गया और यार्ड मे खडी की घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार और रेलवे कर्मचारी व अधिकारी मौके पर पहुंचे और पालिका और गेल की दमकल वाहनों को बुलाकर अगा पर समय रहते काबू पाया वरना बडा हादसा हो सकता है, आग के लगने का का कारण शार्ट सर्किट के होने का बताया जा रहा है।वहीं मामले में लापरवाही सामने आने की बात कही जा रही है
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया,
देखिए तस्वीरें...यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत