उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि अध्यापकों एवं शिक्षा कर्मियों के
हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाय, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उत्पीड़न कत्तई
बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। शिक्षा ग्रह योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने इसके
प्रचार-प्रसार हेतु कार्यालय में इसका डिस्पले करने का निर्देश दिया। साथ ही
प्रत्येक दिवस कम से कम 250-300 अध्यापकों की उपस्थिति चेक किये जाने का निर्देश
दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में अफरा-तफरी
का माहौल रहा और अधिकारी,कर्मचारी
बेचैन दिखे।