इसके अलावा उन्होंने पेशन लाभार्थियों
से आधार नम्बर एकत्र करने के लिए कहा। ताकि आधार नम्बर को पेंशन से जोड़ा जा सके।
यदि आधार नम्बर नही होगा तो पेंशन का लाभ नही मिलेगा। जिलाधिकारी मनरेगा श्रृमिकों
के कार्ड को भी आधार कार्ड से जोड़ने के लिये निर्देश दिये। पोषण मिशन
योजनान्तर्गत गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र पर पोष्टिक गर्म भोजन दिया जा
रहा है। गर्भवती महिलायें वहां जाकर भोजन करें। तथा भोजन के बाद आयरन की गोली
अवश्य खायें। ताकि आने वाला शिशु पूर्ण स्वस्थ्य हो। बैठक में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का चयन किया जाये। साथ ही
जो सूची है उसे सार्वजनिक रुप से पढ़ जाये। यदि सूची में अपात्र शामिल है तो उसे
हटाकर सबसे गरीब को शामिल किया जाये। ग्रामीणों को अधिक से अधिक समाजवादी कृषि
बीमा योजना का लाभ लेने का सुझाव दिया। इस मौके पर सीएमओ विनोद कुमार यादव, डीपीआरओ के.के सिंह, सीडीओ आरके लोधी
समेत अन्य अधिकारी व प्रधान मौजूद रहे।