DM Assurances drastic actions over holders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएम ने कब्जा धारकों पर कठोर कार्रवाही का दिया आश्वासन

khaskhabar.com: रविवार, 16 अक्टूबर 2016 08:31 AM (IST)
डीएम ने कब्जा धारकों पर कठोर कार्रवाही का दिया आश्वासन
झांसी। जिलाधिकारी अजय शुक्ला ने बड़ागांव विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम टांकोरी, ग्राम गढ़मऊ, ग्राम पालर, ग्राम लेवा और ग्राम मुस्तरा में सशक्त गांव-विकसित प्रदेश जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत खुली बैठक की। जिसमें उन्होंनें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसके बाद ग्राम मुस्तरा में कहा कि यदि कोई चकरोड व अन्य सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करता है तो उसके अति शीघ्र हटा लिया जाये। यदि ऐसा नही होता है तो कठोर कार्रवाही की जायेगी। झांसी के ग्राम मुस्तरा पंचायत भवन को कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुक्त कराया जाये। यह सख्त निर्देश झांसी जिलाधिकारी अजय शुक्ला ने बड़ागांव विकास खण्ड में हुई खुली बैठक के दौरान दिये हैं। इसके अलावा उन्होंने बैठक में निर्देशित करते हुये कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र पर अतिकुपोषित/कुपोषित बच्चों को खाना अवश्य खिलायें।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement