कानपुर के डीएम ने कहा-डेंगू के कामकाज की करो फोटोग्राफी
khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 10:58 AM (IST)
कानपुर। मण्डलायुक्त
मोहम्मद इफ्तेखारूद्दीन
ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित डेंगू रोग की रोकथाम और बचाव के सम्बन्ध में
आयोजित बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर बुखार डेंगू नही होता, वर्तमान में बुखार और डेंगू का प्रकोप चल रहा है और सामान्य बुखार को भी डेंगू
मानते हुए जन सामान्य में घबराहट की स्थित देखी जा सकती है। इसकी रोकथाम के लिए
प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। स्कूलों में छात्रों को जागरूक करने के लिए
प्रयास होना चाहिए। सभी मण्डलीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके
द्वारा इस अभियान में जो भी कार्य किया जा रहा है, उसकी
प्रतिदिन समुचित फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी कराकर संयुक्त विकास आयुक्त को उपलब्ध
कराएं ताकि वह रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके।