District visited by DM-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएम ने जानी विकास की हकीकत, कैंप लगाकर किया समस्याओं का निस्तारण

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 4:39 PM (IST)
डीएम ने जानी विकास की हकीकत, कैंप लगाकर किया समस्याओं का निस्तारण
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी एसराज लिंगम ने ग्राम सभाओं में चौपाल लगाकर विकास की हकीकत जानी। सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ने विकास खंड बल्दीराय के गांव वलीपुर, रैना जगदीशपुर, बरसावां, मऊ आदि ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी साझा की। विधाव पेंशन, समाजवादी पेंशन, मनरेगा योजना, किसान फसल बीमा, शौचालय तथा ग्राम सभा में लग रहे खड़ंजों, नाली, आंगनवाड़ी की हकीकत जानी। कैंप में जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को भी सुना और मौजूद अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द सभी समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। इस मौके पर बल्दीराय के उप जिलाधिकारी केबी सिंह, परियोजना अधिकारी, बीडीओ रविशंकर पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी अनिल सरोज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़े :दीवाली पर अखिलेश यादव ने यूपी को दिया सबसे पावर-फुल तोहफा यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement