District level officers meeting: Efforts will be made to connect Deeg to the Golden Triangle- V. Sarvan Kumar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक: डीग को गोल्डन ट्रायंगल में जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे- वी. सरवन कुमार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 सितम्बर 2025 6:40 PM (IST)
जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक: डीग को गोल्डन ट्रायंगल में जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे- वी. सरवन कुमार
डीग। डीग के प्रभारी सचिव वी सरवन कुमार ने शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में जिले के विकास, सरकारी अभियानों को सफल बनाने और डीग को पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल भी मौजूद रहे। 'प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से 'गांव चलो', 'शहर चलो' और 'सहकार सदस्यता अभियान' की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि इन अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र व्यक्ति शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि शिविरों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए और योजनाओं की पर्याप्त जानकारी के लिए प्रचार सामग्री लगाई जाए। बैठक में डीग जिले के 'पंच गौरव' को बढ़ावा देने पर भी बात हुई। प्रभारी सचिव ने बताया कि इन क्षेत्रों को जिले की ताकत बनाने का काम किया जा रहा है। इनमें मार्बल मूर्ति, अर्जुन, कुश्ती, डीग महल और सरसों शामिल हैं। उन्होंने सरकारी कुश्ती कैंप आयोजित करने, कुश्ती अकादमी बनाने और कुशल ट्रेनर हायर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, डीग महल का दिल्ली में प्रचार करने और डीग को आगरा-जयपुर-दिल्ली गोल्डन ट्रायंगल में शामिल करने के प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए। इसके लिए राज्य स्तर से हर साल 5 करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में हाल ही में हुई भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब हुई सड़कों, बिजली के पोल और पेयजल आपूर्ति की निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement