Changes in the rules of Chief Ministers LPG Cylinder Subsidy Scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के नियमों में बदलाव

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 नवम्बर 2026 5:48 PM (IST)
मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के नियमों में बदलाव
खास खबर। डीग मुख्यमंत्री रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के नियमों में बदलाव किया गया है। जिला रसद अधिकारी राहुल राज जादौन ने बताया कि अब पात्र उपभोक्ता घर बैठे जनाधार मुखिया का बैंक खाता और एलपीजी सब्सिडी का विवरण अपडेट कर सकेंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि नए नियमों के तहत यदि मुखिया के बैंक खाते में बदलाव किया जाता है, तो नया खाता नंबर जनाधार और एलपीजी सब्सिडी पोर्टल दोनों पर अपडेट करना होगा। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट अथवा नजदीकी राशन डीलर के पास जाकर जनाधार और एलपीजी आईडी की मैपिंग करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1,62,313 उपभोक्ता खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े हैं, जिनमें से 1,06,317 परिवारों ने एलपीजी आईडी मैपिंग करवा ली है। इस प्रकार 65.50 प्रतिशत उपभोक्ताओं की जनाधार मैपिंग हो चुकी है। शेष लाभार्थी सब्सिडी राशि पाने के लिए जल्द अपना खाता अपडेट और मैपिंग सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement