district hospital emergency unit inaugurated by kataria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला अस्पताल में इमरजेंसी यूनिट का उद्घाटन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 7:21 PM (IST)
जिला अस्पताल में इमरजेंसी यूनिट का उद्घाटन
उदयपुर। उदयपुर दौरे पर गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने शुक्रवार को अम्बामाता स्थित सुन्दरसिंह भण्डारी राजकीय जिला अस्पताल में नवनिर्मित इमरजेंसी यूनिट, पालना गृह और वार्ड का उद्घाटन किया। इस मौके पर कटारिया ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उदयपुर निरन्तर नई ऊंचाइयां छू रहा है और मेडिकल क्षेत्र में पहचान बनता जा रहा है। इससे आमजन को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का बेहतर लाभ मिलने लगा है। 50 बेड वाले नवीन वार्ड की लागत करीब 50 लाख, एमरजेंसी यूनिट की लागत करीब 75 लाख और पालना गृह की लागत करीब 65 हजार रुपए आई है। इस दौरान कटारिया ने अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एन. बैरवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव टांक, आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी.पी. सिंह और कई पार्षद मौजूद रहे। यह भी पढ़े :दिवाली पर भारी फायरिंग करने की तैयारी में पाक,  LoC पर बुलाए कमांडो यह भी पढ़े :यात्रियों को रास नहीं आ रहीं स्पेशल ट्रेन, 12 में से सिर्फ 2 में यात्री

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement