District Councils general meeting held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित

khaskhabar.com: सोमवार, 05 मई 2025 8:28 PM (IST)
जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित
धौलपुर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति तथा अन्य जनसमस्याओं के निस्तारण पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रमुख भगवान देवी ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी आपस में पूर्ण सहयोग एवं समन्वय से काम करें, जिससे आमजन को बिजली, पानी एवं सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं में कोई समस्या न हो। इस मौके पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण मनोयोग से जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुनें तथा उनका जनहित में त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करें। उन्होंने जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली, पेयजल एवं सड़क इत्यादि से संबंधित व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। बैठक में विधायकों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति, हैंडपंप की मरम्मत के कार्य, पेयजल आपूर्ति का बेहतर प्रबन्धन, सड़कों के मरम्मत संबंधी कार्यां के मामले प्रस्तुत किये जिस पर जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को पूर्ण समन्वय के साथ विभिन्न समस्याओं के निस्तारण कर आमजन के हितार्थ में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। बैठक का संचालन करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ए एन सोमनाथ ने विकास योजना की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं उन्होंने गत बैठक में दिए निर्देशों की अनुपालन पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर विधायक बसेड़ी संजय कुमार, विधायक राजाखेडा रोहित बौहरा, जिला परिषद सदस्य एवं अन्य जन प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement