District Collector organized night Chaupal in Mirzawala, solved the problems of the villagers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलेक्टर ने मिर्जेवाला में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मई 2024 10:33 AM (IST)
जिला कलेक्टर ने मिर्जेवाला में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान
श्रीगंगानगर। जिला कलेक्टर लोकबंधु ने शुक्रवार को पंचायत समिति श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत मिर्जेवाला में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों द्वारा पेयजल आपूर्ति करवाने, नशे और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई सहित अन्य मांग की गई। इस पर जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी जीतू कुलहरी को सभी प्रकरणों की जांच कर ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नशे को सामाजिक बुराई बताते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से ऑपरेशन सीमा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव-गांव और शिक्षण संस्थानों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा अब सामाजिक बुराई बन चुका है। इसको दूर करने और इसके प्रभाव को रोकने के लिए हम सभी को एक साथ आना होगा। प्रयास करने होंगे। प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। युवा वर्ग, ग्रामीण भी इससे दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण किया जाए।
ग्रामीणों से पेयजल और विद्युत आपूर्ति की जानकारी लेते उन्होंने उपस्थितजनों को भीषण गर्मी के मद्देनजर लू एवं हीट वेव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा लू से प्रभावितों के उपचार के संबंध में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement