District Collector of the public hearing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 8:34 PM (IST)
जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई
बारां। जिला कलक्टर डॉ एसपी सिंह ने शुक्रवार को मांगरोल के भटवाड़ा पंचायत मुख्यालय पर जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। देर शाम तक चली जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सामने रखी जिनके निस्तारण के लिए उन्होने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा की प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले जनकल्याण पंचायत शिविरों के माध्यम से अपने कार्य स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित करवा लेने का आह्वान किया। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण हेतु सरकार द्वारा दी जा रही प्रोत्साहन राशि का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों को शौचालय निर्माण हेतु प्रेरित किया। भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, स्वास्थ्य बीमा योजना जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होने ग्रामीणों को इनका लाभ उठाने को कहा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement