Advertisement
एचडीएफसी परिवर्तन कार्यक्रम का जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडिया ने बताया कि वाटर शेड संस्था के द्वारा बिछीवाड़ा के 30 गाँवो में तालाब गहरीेकरण, कुंआ गहरीकरण, एनिकट निर्माण, एनिकट रिपेयरिंग, जैविक खेती एवं जलवायु अनुकूलन खेती पर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में संस्था द्वारा कर्मभूमि से मातृ भूमि की ओर एवं वंदे गंगा जल परियोजना के माध्यम से जल संचयन करने पर फोकस करते हुए किये गये कार्यो, आने वाले समय में किये जाने वाले कार्यो आदि के बारें में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर रीवा भाई, अमृतलाल बरण्डा, सरोज आदि ने इन कार्यो से होने वाले लाभ से अवगत कराया। कार्यक्रम में किसानों को फलदा पौधे, जैविक खाद तथा जलवायु परिवर्तन अनुकूल बीज आदि का वितरण भी किया गया।
जल संसाधन विभाग के अभियंता संदीप पांडे ने भू जल स्तर को बढानेतथा किशोर ने जैविक खेती एवं जलवायु आधारित खेती पर पावर प्रजेन्टेषन से प्रस्तुतिकरण दिया। कार्यशाला में प्रधान बिछीवाड़ा देवराम रोत, पूर्व जिला प्रमुख माधवलाल वरहात, जिला परिषद सदस्य, विभिन्न संस्थान एन. जी.ओ पीडो माड़ा, वागड विकास संस्थान, आई.पी ग्लोबल, सेव द चिल्ड्रन संस्था के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


