Disruption in republic day function due to rain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बरसात के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 2:43 PM (IST)
बरसात के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह में खलल
नूहं। देश भर की तरह गुरुवार को यासीन मेव डिग्री कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई थी। ध्वजारोहण कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया व परेड की सलामी ली। लेकिन जैसे ही देशभक्ति का गीत लेकर स्कूली बच्चे मैदान में आये तो उनकी कई दिनों की मेहनत पर बरसात ने पानी फेर दिया। बच्चे भीगते -भीगते अपना गीत तो पूरा कर गए ,लेकिन उसके बाद तो हजारों की भीड़ में बरसात की वजह से भगदड़ मच गई। मौसम के मिजाज और हालात को भांपते हुए समापन को लेकर राष्ट्रगान बजने लगा। बेमौसम बरसात ने वैसे तो मुख्यातिथि सूबे के उद्योग मंत्री विपुल गोयल लेकर दर्शकों को मायूसी हाथ लगी ,लेकिन कई दिनों से कड़ाके की ठंड में रिहर्सल करने वाले स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा मायूसी हाथ लगी। इस दौरान नूंह मेवात जिले को प्रदर्शित करने वाली झांकियों का भी लोग दीदार नहीं कर सके।

[@ गुरुग्राम के लिए क्या-क्या उपलब्धियां लेकर बीता यह साल, जानिए ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement