Advertisement
बेईमान, अपराधी और अराजकता बढ़ाने वालों को छूट नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री योगी

उन्होंने कहा कि अंबेडकर नगर अयोध्या धाम की परिवर्तन यात्रा का न केवल साक्षी है बल्कि लाभ भी पा रहा है। अंबेडकर नगर से पूर्वांचल व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे होकर गुजर रहे हैं। यहां हम औद्योगिक गलियारा भी बना रहे हैं। दोनों एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक टाउनशिप भी बनाएंगे। इससे युवाओं को उनके जनपद में ही रोजगार प्राप्त होंगे। फरवरी 2023 में आयोजित सबसे बड़े इन्वेस्टर समिट में 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो कि प्रदेश के 1.35 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर की गारंटी है। अंबेडकर नगर में भी इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 6,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जो धरातल पर उतर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मौजूदा कार्यक्रम में 46 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो कि जनपद के 21 हजार युवाओं को रोजगार देंगी और उनके प्लेसमेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं। रक्षाबंधन की सभी जनपदवासियों को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर सभी बहन-बेटियों को परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा की सुविधा प्राप्त होगी। वहीं, 26 और 27 अगस्त को 'परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्' का उद्घोष करने वाले लीलाधर श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का भी अवसर है। प्रदेश में किसी बेईमान, अपराधी और अराजकता को बढ़ावा देने वाले तत्वों को छूट नहीं दी जाएगी।
कार्यक्रम में कुल 2,500 युवाओं को प्रशस्ति पत्र, 5,100 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और कुल 211 करोड़ रुपए के ऋण का वितरण किया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अम्बेडकरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


