बीकानेर। आगामी 13 दिसम्बर को होने वाले रविन्द्र रंगमंच के लोकार्पण के संबंध में सोमवार को नवनिर्मित नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने रंगकर्मियों के साथ रविन्द्र रंगमंच का अवलोकन किया एवं रंगकर्मियों से रविन्द्र रंगमंच के संबंध में सुझाव मांगे। इस दौरान रांका ने रविन्द्र रंगमंच चल रहे कार्य को गती देने के निर्देश दिए। रांका ने पूरे रविन्द्र रंगमंच का रंगकर्मीयों के साथ निरीक्षण किया, नाटक के दौरान रंगकर्मीयों की आवश्यकताओं के बारे में चर्चा की और रंगकर्मीयों को आश्वत किया कि लोकार्पण के बाद रंगकर्मीयों को नाटको के मंचन के लिए कोई कमी महसूस होगी तो उसको जल्दी ही पूरा कर दिया जाएगा। रांका ने रंगकर्मीयों से लिखित में सुझाव भी मांगे है। रंगमंच के अवलोकन के अवसर पर भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी एवं नगर विकास न्यास के अधिकारी मौजुद रहें।
इस अवसर पर कामेश सहल, प्रदीप भटनागर, ओम सोनी, बुलाकी भोजक, आनंद वी. आचार्य, अविनाश व्यास, इकबाल हुसैन, मधु आचार्य ‘आशावादी’, हरीश बी. शर्मा, सुधेश व्यास, रामसहाय हर्ष, दलिपसिंह भाटी, मयंक सोनी, विपीन पुरोहित, सुरेश आचार्य, योगेश हर्ष, सुनील जोशी, कमलेश व्यास, येशुदास भादाणी सहित कई रंगकर्मी मौजुद थे।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज