Dial Ambulens service launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डायल इन एंबूलेंस सेवा का शुभारंभ

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 6:00 PM (IST)
डायल इन
एंबूलेंस सेवा का शुभारंभ
बाड़मेर।जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में लगाई गई आडियो-वीडियो वाल का शुभारम्भ जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने किया। इस दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कहा कि इसके जरिए आमजन को सरकारी योजनाओ की जानकारी मिलेगी। उन्हांने कहा कि जिला मुख्यालय पर दूर-दराज स्थानो से ग्रामीण आते है। इसकी बदौलत उनको एक ही स्थान पर कई विकास योजनाओ जानकारी उपलब्ध हो सके। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की बजट घोषणा 2016-17 की पालना में प्रथम चरण में जिला मुख्यालय पर ऑडियो-वीडियो वॉल लगाई गई है। ऑडियो-वीडियो वॉल के माध्यम से आमजन को वित्तीय समावेशन का प्रशिक्षण सतत रूप से दिया जाएगा। उन्होने बताया कि ऑडियो-वीडियो वॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नरेगा, छात्रवृत्ति का भुगतान बैंक बी.सी. एवं माइक्रो एटीएम धारक ई-मित्र के माध्यम से प्राप्त करने की सुविधा एवं आमजन को ई-मित्र सेवा केन्द्रों पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मिल रही है। यह ऑडियो-वीडियो वॉल पूर्णतया स्वचालित है। इसको सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग मुख्यालय जयपुर से नियंत्रित होगी। यह इलेक्ट्रानिक स्क्रीन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चालू रहेगी। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने इससे पहले जिला मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग की डायल इन एंबूलेंस जीवन वाहिनी सेवा के वाहनो को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी एच.आर.मेहरा, जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक प्रदीप चौधरी, सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सहायक निदेशक भगवती प्रसाद प्रजापति, सुमेरसिंह शेखावत समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement