Dial 100 service launches in Kaushambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कौशाम्बी में डायल 100 की सेवा की शुरूआत

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 1:26 PM (IST)
कौशाम्बी में डायल 100 की सेवा की शुरूआत
कौशाम्बी।पुलिस लाइन्स में आयोजित 100 नम्बर डायल की 20गाड़ियों का जनपद कौशाम्बी के पुलिस लाइन्स में ट्रायल हुआ। कहा गया कि जिले में कुल 100 गाड़ियां आज मिली हैं जिनके लिए आपातकाल के समय ये बोलेरों और इनोवा गाड़ियां 10 से 15 मिनट्स में पीड़ित के काल किये हुए स्थान पर पहुंचेंगी। सरकार का कहना है कि शहर हो या गांव दिन हो या रात कहीं किसी के साथ कोई घटना हो तो उसके फोन काल वाले स्थान पर यथा शीघ्र वाहन पहुंचेगी । यह नम्बर 100 की गाड़ियां है । अगर किसी कारण मोबाईल बन्द भी हो जाय तो भी पुलिस उस जगह पर जरूर पहुच कर पीड़ित की समस्या का समाधान करेगी। डायल 100 कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जज दिलीप यादव ने किया। इस मौके पर डी0एम0 अखण्ड प्रताप सिंह एस0पी0 वीके मिश्रा,आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे । जिले के सभी क्षेत्राधिकारी समस्त थानों के थानेदार,अधिकारी गण, नेता, पत्रकार मौजूद रहे।

[@ मोदी की कानपुर रैली के रंग,15 तस्वीरों के संग]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement