कानपुर।
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां भगवती के पांचवे स्वरुप स्कन्दमाता की पूजा
अर्चना की। इस बार 10 नवरात्र
पड़ने के चलते छठवे दिन गुरुवार को शहरवासियों ने भगवती के पाचवें स्वरुप मां
स्कन्द माता की पूजा अर्चना कर भक्तों ने घर की सुख समृद्धि की कामना की। शहर के
बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मन्दिर, बारादेवी, घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी, नारामऊ के वैष्णो देवी सहित कई
प्रतिष्ठित मन्दिरों में सुबह चार बजे ही माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़
देखी। भक्तों ने माता को प्रसन्न करने के लिए लाल चुनरी व नारियल का भोग चढ़ाया। मां भगवती के इस पांचवें रूप
स्कन्दमाता की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा मां भक्त के सारे दोष
और पाप दूर कर देती हैं।