गुरदासपुर । राज्यसभा सदस्य और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने आशंका जाहिर की है कि कृषि विभाग के डायरेक्टर मंगल सिंह ढिल्लों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए है लेकिन फिर भी मंगल सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जायेगा । उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का भी हाथ है। वह उसे गिरफ्तार नहीं करने देंगे। वही मोगा में एक अकाली सरपंच की तरफ इस एक स्टाफ नर्स को पीटने के मामले में प्रताप बाजवा का कहना है कि पंजाब में ऐसा रोज हो रहा है और उसके जिम्मेवार पंजाब की सरकार है। वहीं प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को भी पूछा कि एक तरफ तो वह नन्ही छांव की बात कर महिलाओं की बात करती है और दूसरी तरफ उनके लोग ही पंजाब की महिलाओं को सरेआम पीट रहे है।पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से नयी पार्टी नहीं बनाने के फैसले पर पूछे गए सवाल पर जवाब देते प्रताप सिंह बाजवा का कहना था कि वह पहले ही सिद्धू से अपील कर चुके थे कि वह नई पार्टी नहीं बनाये क्योंकि अगर वह नई पार्टी बनांते है तो जो उनका मकसद है कि अकाली भाजपा को कामयाब न होने देने का वह पूरा नहीं होगा । उन्होंने सिद्धू से अपील की की वह कांग्रेस में शामिल हो।