Advertisement
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'सिंध' पर दिए बयान का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया समर्थन

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "कोई मुसलमान घुसपैठिया आया है और भारत के गरीबों के अधिकारों को वह छीन रहा है तो चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया के जरिए एक तरीके से महायज्ञ कर रहा है। इसके आधार पर मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा। वह सच्चाई भी सामने आएगी कि फर्जी वोटों के आधार पर जीतकर कोई सत्ता नहीं कब्जा पाएगा।"
समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा के बयान पर भी केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया और कहा, "समाजवादी पार्टी के कई नेता बड़बोले हैं और मुझे नहीं लगता कि उनके बयानों पर जवाब देना जरूरी है। समाजवादी पार्टी राम विरोधी पार्टी है। रामलला के जन्मस्थान पर एक भव्य मंदिर बनाया गया है, जहां कल प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में धर्म ध्वजारोहण समारोह होगा।"
उन्होंने आगे कहा, "500 साल पहले विदेशी आक्रमणकारी ने राम मंदिर को तोड़कर एक ढांचा खड़ा किया था। 6 दिसंबर 1992 को रामभक्त कारसेवकों ने धराशायी किया। आज राम मंदिर बन चुका है और पूरा देश गौरवान्वित है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुशी नगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


