deoria DM office fire charred papers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2025 11:52 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिलाधिकारी कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 4:21 PM (IST)
जिलाधिकारी कार्यालय में लगी आग, दस्तावेज जले
देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में जिलाधिकारी कार्यालय के एक हिस्से में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। इस भीषण आग में अंग्रेजी दफ्तर में रखे पासपोर्ट के सभी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। जानकारी होने पर प्रशासन ने दमकल विभाग को सूचना दी। कुशीनगर और गोरखपुर की 8 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अनीता श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक मुहम्मद इमरान तत्काल मौके पर पहुंचे।

जिलाधिकारी अनीता ने बताया कि प्रशासन ने गोरखपुर व कुशीनगर जनपद की दमकल गाड़ियों को बुलाया और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग से दफ्तर में भारी क्षति हुई है, कई दस्तावेज जल गए।

[@ ये है इच्छाधारी सांप...]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement