मोहाली। पिछले 12 सालों से अपनी सेवाओं को शिक्षा विभाग में रेगुलर करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे शिक्षा प्रोवाईडर अध्यापकों का धरना और भूख हड़ताल 309वें दिन भी जारी रही। बुधवार को शिक्षा प्रोवाईडर अध्यापकों ने शहीद ए आजम भगत सिंह सहित शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ अपने हक की प्राप्ति के लिए हर तरह की कुर्बानी देने की कसम खाई। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग चुनाव आचार संहिता लगने से पहले पूरी नहीं की गई तो इसका खामियाजा आने वाले चुनाव में वे भुगतने को तैयार रहें.......