khaskhabar.com: मंगलवार, 03 जनवरी 2017 9:01 PM (IST)
भरतपुर। सफाई कर्मियों के शोषण के खिलाफ जनता आंदोलन संचालन समिति ने मंगलवार को धरना दिया। इसके तहत इन्होंने 650 ठेकेदारों के माध्यम से सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक परिवार को खर्च के लिए महीने के कम से कम दस हजार रुपए चाहिए। लेकिन ठेकेदार की ओर ये रकम नहीं दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने महापौर शिवसिंह भौंट और पूर्व आयुक्त बालौत को इस समस्या को लेकर ज्ञापन दिए जाने की बात भी कही। मीटिंग में बाल्मीकि समाज के विजय चैहान, मिश्रीलाल जादौन, कलुआ पहलवान, जगदीश चैहान, बच्चू सिंह गहलोत, सुभाष घई, तुलसी, अरूण, बिन्नू, मुकेश, अजय चैहान, बालो, जनता आन्दोलन संचालन समिति के राघवेन्द्र सिंह, राधेश्याम वर्मा, हरचरन दुबे, धनेशचंद शर्मा, सरदार दलजीत सिंह और ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे।