Demand problem resolution-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार आ ही रही है तो समस्याएं निबटाकर ही जाए

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 7:33 PM (IST)
सरकार आ ही रही है तो समस्याएं निबटाकर ही जाए
दौसा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौसा पहुंचने से पूर्व लालसोट विधायक डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से कहा कि अगर सरकार यहां आ ही रही है तो जनता की समस्या का समाधान करके ही जाए। उन्होंने कहा कि वे अपने 2 अक्टूबर के कार्यक्रम के लिए सवा लाख कार्यकर्ताओं के साथ दौसा से जयपुर कूच करेंगे और जनता की समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षण करेंगे। इस दौरान डॉ. मीणा शहर में लगे उनके 2 अक्टूबर के कार्यक्रम के पोस्टर हटाने एवं पुलिस द्वारा जब्त किए जाने से नाराज हो सडक़ पर आ गए और हेलिपेड के लिए रवाना हो गए। सूचना पर दबाव में आए प्रसाशन ने कोतवाली से उनके जब्त पोस्टर तुरंत लौटा दिए और एसडीएम ने मौके पर जाकर उनकी समस्या का ज्ञापन लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement