भिवानी। कांग्रेस नेताओं ने सङकों पर उतर कर प्रदर्शन कर सरकार का केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने जल्द से जल्द वन रैंक-वन पेंशन को पूर्ण रुप से लागू करने की मांग की। सीएलपी लीडर किरण चौधरी समर्थक कांग्रेस नेता भी केंद्र सरकार के खिलाफ पूर्व सैनिक रामकिशन सुसाईड मामले में सङकों पर उतरे और प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद हांसी गेट पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। कांग्रेस नेता अजीत फोगाट व रामप्रताप शर्मा ने कहा कि वादा करने के बाद भी भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों की मांग पूरी नहीं कर रही है और जब परेशान होकर कोई पूर्व सैनिक आत्महत्या करता है तो उसके परिजनों के साथ मारपीट कर थाने में बंद किया जाता है। उन्होने केंद्र सरकार से जल्द वन रैंक-वन पेंशन लागू करने की मांग की।
यह भी पढ़े :प्यार करना पड़ा महंगा, गंवाई जानयह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में