Demand: declare seven per cent dearness allowance soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मांग: जल्द घोषित किया जाए सात प्रतिशत महंगाई भत्ता

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 08:49 AM (IST)
मांग: जल्द घोषित किया जाए सात प्रतिशत महंगाई भत्ता
जयपुर। केन्द्र सरकार के अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा के बाद भी राज्य सरकार के द्वारा ऐसी घोषणा नहीं करने से कर्मचारियों में नाराजगी है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को केन्द्र के समान एक जुलाई से मंहगाई भत्ते के आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को मंहगाई भत्ते की घोषणा कर दी है, लेकिन राज्य सरकार ने आज तक आदेश नहीं निकाले जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होने बताया कि महासंघ ने इस बाबत् पत्र मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को भी लिखा है। महासंघ के महामंत्री तेजसिंह राठौड एवं संयुक्त महामंत्री अर्जुन शर्मा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि सरकार नवंबर का वेतन कर्मचारियों को नगद भुगतान करें, क्योंकि सरकार ने नगद निकासी पर सीमा लागू की है। वेतन जैसे प्रकरणों में नगद निकासी की सीमा समाप्त की जाए अथवा नगद भुगतान की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement