delhi cm arvind kejirwal attack on pm narendra modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी के नाम पर मोदी कर रहे 8 लाख करोड़ का घोटालाः केजरीवाल

khaskhabar.com: रविवार, 11 दिसम्बर 2016 10:57 AM (IST)
नोटबंदी के नाम पर मोदी कर रहे 8 लाख करोड़ का घोटालाः केजरीवाल
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे 8 लाख़ करोड़ रुपए के घोटाले का जनता के बीच जाकर पर्दाफ़ाश किया। आम आदमी पार्टी की रैली में हज़ारों की संख्या में आई भीड़ को सम्बोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूरे सुबूतों के साथ उत्तर प्रदेश की जनता को यह बताया कि कैसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश की ईमानदार जनता को लाइनों में लगाकर अपने उद्योगपति दोस्तों का 8 लाख करोड़ रुपए का लोन माफ़ करा रहे हैं और 8 लाख करोड़ रुपए का घोटाला कर रहे हैं। बैंकों की लाइनों में लगकर आम लोगों की मौतें हो रही हैं और मोदी जी अपने दोस्तों के लोन माफ़ किए जा रहे हैं।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/15
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement