deadly attack on sarpanch-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदमाशों ने किया सरपंच पर जानलेवा हमला

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 4:21 PM (IST)
बदमाशों ने किया सरपंच पर जानलेवा हमला
जालोर। आहोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कवराड़ा के सरपंच चम्पालाल सेन पर रविवार की रात्रि में जानलेवा हमला हुआ है। हमले में सरपंच सेन को काफी गहरी चोटें आई हैं। उन्हें अहमदाबाद रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि करीब आठ बजे सरपंच चम्पालाल सेन अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान बीच गली में एक स्कार्पियों में पहले से घात लगाकर बैठे आठ-दस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से सरपंच सेन मोटरसाइकिल सहित नीचे गिर गए। फिर लाठी व हथियारों से लैस हमलावरों ने ताबड़तोड़ उन पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच सेन जान बचाकर भाग निकले। सरपंच ने गांव में ही किसी के घर में शरण ली तो हमलावर वहां भी पहुँच गए। बीच-बचाव करने आई एक वृद्धा को भी चोट आई है। वहीं एक लकवाग्रस्त आदमी के भी चोटें आने की अपुष्ट खबर सामने आ रही है। रात्रि में करीब एक बजे के करीब परिजन एक गाड़ी में डालकर सरपंच सेन को तखतगढ़ लेकर गए। तखतगढ़ में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सरपंच सेन को अहमदाबाद के लिए हायर सेंटर में रैफर कर दिया गया। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सरपंच का सीटी स्केन व अन्य जांच हो गई है। उनके हाथ व पैरों में करीब आठ से नौ फ्रैक्चर होने बताया गया है। यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ? यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement