deadline for school data online January-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यालय डाटा ऑनलाईन की अंतिम तिथि 7 जनवरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 7:30 PM (IST)
विद्यालय डाटा ऑनलाईन की अंतिम तिथि 7 जनवरी
जयपुर । राज्य सरकार की ओर से संचालित प्राइवेट स्कूल पोर्टल www.rte.raj.nic.in पर प्रदेश में संचालित राज्य के गैर सरकारी एवं अन्य विद्यालयों के डाटा ऑनलाईन किए जाने की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2017 कर दी गई है। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य के गैर सरकारी एवं अन्य 37 हजार विद्यालयों के लगभग 80 लाख बालक-बालिकाओं का डाटा ऑनलाईन चूंकि वृहद कार्य है, विद्यालयों द्वारा इस संबंध में अंतिम तिथि बढ़ाने जाने का आग्रह किया गया था। इसे स्वीकार करते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने विद्यालय संचालकों, प्राचार्यों का आह्वान किया है कि वे इस तिथि तक आवष्यक रूप से अपने डाटा ऑनलाईन करा दें। स्कूल शिक्षा विभाग (सामान्य शिक्षा) एवं संस्कृत शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त समस्त गैर-सरकारी विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, मिलिट्री स्कूल्स, मदरसा व अन्य सभी विद्यालयों में पढ़ रहे बालक-बालिकाओं का डाटा ऑनलाइन करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement