लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र
में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लटका मिलने से इलाके में
हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले साथ ही मृतक के
गुप्तांगो से रक्त स्त्राव भी हो रहा था। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक
ट्रांसगोमती जयप्रकाश, क्षेत्राधिकारी अलीगंज मीनाक्षी व फोर्स मौके
पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।