dead body found in river, what happen read full story-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालाब में मिली युवक की लाश, फिर क्या हुआ ? पढ़िए पूरी ख़बर

khaskhabar.com: रविवार, 06 नवम्बर 2016 11:48 AM (IST)
तालाब में मिली युवक की लाश, फिर
क्या हुआ ? पढ़िए पूरी ख़बर
इलाहाबाद : इलाहाबाद के मुंडेरा मंडी स्थित एक तालाब में युवक की लाश मिली है । लाश कई दिनों से तालाब में होने की आशंका व्यक्त की जा रही है । युवक की हत्या के बाद उसका शव तालाब में फेंक दिया गया और जब कई दिन बाद शव पानी पर तैरने लगा तो लोगों की नजर में आया । पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है । शहर के पश्चिमी इलाके धूमनगंज थाना क्षेत्र में मुंडेरा मंडी आस पास के कई जिलों की सबसे बड़ी मंडी है । शनिवार की सुबह ग्रामीणों पास के एक तालाब में शव उतराते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई । थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ जुटी । यह भी पढ़े :सेना ने इस हथियार से छुडाए पाक के छक्के यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement