इलाहाबाद : इलाहाबाद में फिर एक सनसनीखेज
वारदात हुई है । एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई । पहचान छिपाने के लिए
हत्यारे ने युवक का चेहरा भी बुरी तरह कूंच दिया । शव का चेहरा इतना विक्षत हो गया
था कि खुली आंखों से देखने लायक नहीं था । जब सुबह लोगों ने शव देखा तो सनसनी फैल
गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । युवक की पहचान शहर के मम्फोर्डगंज निवासी रोहन राज उर्फ शुभम के रूप में हुई । वह बीए का
छात्र था। रोहन को रात में पड़ोसी गोलू घर
से बुलाकर ले गया था। घरवालों ने गोलू पर हत्या का शक जताया है। गोलू भी घर
छोड़कर फरार है। बताया जाता है कि रोहन और गोलू के परिवार के बीच विवाद चल रहा
है।
रोहन (22) बीए तृतीय वर्ष
का छात्र था। रात में गोलू रोहन को घर से बुलाकर ले गया। इसके बाद न रोहन लौटा न गोलू। रात भर दोनो गायब रहे। गोलू के घर
परिजन पूछने गये तो गोलू भी घर नहीं लौटा था । मोबाइल भी बंद था ।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर